Sunday, September 19, 2010

प्रिय युवा साथियों ,

प्रिय युवा साथियों ,

सप्रेम  नमस्कार,

आप सभी का इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हार्दिक स्वागत है | यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड ) के आर्थिक सहयोग से चलाया जा रहा है | जिसके लिए हम नाबार्ड  के हार्दिक रूप से आभारी हैं | यह कार्यक्रम नाबार्ड की ग्रामीण उद्यमिता विकास  कार्यक्रम  योजना के अंतर्गत  चलाया जा रहा है| इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य ग्रामीण युवाओं में उद्यमिता  का विकास करना है| ताकि  समर्थ युवाओं  का शहरों  की और पलायन रोका जाये   उनकी  प्रतिभा का उचित विकास करके आर्थिक स्वावलंबन  की भावना को मजबूत किया जा सके | आज गाँवों के विकास के लिए आप जैसी उचित  सक्षम प्रतिभा की अत्यंत  आवश्यकता है |

आपको  भी यह जानने की उत्सुकत होगी कि प्रशिक्षण का विषय नर्सरी मैनेजमेंट हीक्यों ? नर्सरी मैनेजमेंट पूर्णतया कृषि कौशल आधारित व्यवसाय है | फिर भी यह व्यवसाय शहरों  में अधिक पनप रहा है | आज जब किसान भाइयों को आपने खेत के लिए पौधों कि आवश्यकता  होती है तो वो शहरों  कि ओर दोडते है | जिस तरह दिनों  दिन शहरों का विकाश हो रहा है ,उनके आलन्करण के लिए पौधों की आवश्यकता दिनों दिन बढ़ती जा रही  है  |  

 इस प्रशिक्षण  में आपको  नर्सरी मैनेजमेंट  के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया जायेगा | जैसे कि नर्सरी के लिए रोपण सामग्री का  चयन, पौध प्रवर्धन की  विधियाँ , सिंचाई प्रबंधनकीट प्रबंधनबीमारी प्रबंधनखरपतवार नियंत्रण , रोपण सामग्री कि विपणन व्यवस्थाखर्चे नियंत्रणनर्सरी से संबधित ज्ञान व तकनीक का स्रोत, नर्सरी मेनेजमेंट के लिए सरकार द्वार दी जाने वाली विभिन्न वितीय सहायता  व अनुदान योजनायें आदि | इन सभी पहलुओं पर आपको जानकारी विभिन्न विषय विशेषज्ञयों के द्वारा दी जाएगी कक्ष प्रशिक्षण के साथ साथ आपको प्रायोगिक प्रशिक्षण  भी दिया जायेगा | जिसमे  आपको विभिन विधियों कि जानकरी  खेत पर दी जाएगी | इस दौरान आपको विभिन्न संस्थानों   उच्च तकनीक वाली नर्सरियों का भ्रमण भी करवाया जायेगा |

इस कार्यक्रम की सफलता  आपके स्वावलंबन व स्वरोजगार में निहित है |  हमारी आपसे यही आशा है की इस कार्यक्रम के दौरान आपका सहयोग हमे मिलाता रहेगा

आपके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं सहित |

अतुल गुप्ता 

निदेशक
हेनिमैन चेरिटेबल मिशन सोसायटी 
301, महारानी फार्म, दुर्गापुरा, जयपुर - 302018, राजस्थान 
फोन :91-141-5139005,  फेक्स  :91-141-2763514
ईमेल : - info.hcms@gmail.com 
वेब : - www.hcms.org.in


No comments:

Post a Comment